Dhanbad News: किसानों को दी रबी फसल की वैज्ञानिक खेती की जानकारी
धनबाद, नवम्बर 22 -- Dhanbad News: बलियापुर। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े पर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में रबी फसल की वैज्ञानिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने किसानों को रबी फसल की खेती के आधुनिक तकनीक से अवगत कराया। रबी फसल को रोजगार का एक बेहतर माध्यम बताया। उपप्रमुख आशा देवी ने किसानों से खेती की नई तकनीक अपनाने की बात कही। मौके पर किसानों के बीच उन्नत किस्म के सरसों, चना, गेंहूं, मसूर आदि बीज का वितरण किया गया। बीडीओ प्रभाषचंद्र दास, सीओ मुरारी नायक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार महतो, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, बीटीएम देवेन्द्र कुमार आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांके में रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान आयोजित यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.