धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। आत्मा सहाय योजना के अंतर्गत आत्मा सभागार में मंगलवार को कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, केवीके के डॉ आदर्श श्रीवास्तव, पौधा संरक्षण निरीक्षक और उप परियोजना निदेशक ने दीप जलाकर किया। जिला उद्यान पदाधिकारी ने किसानों को कृषि व उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं की जानकारी लेने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुपालन क्षेत्र में उपलब्ध योजनाओं और किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। पौधा संरक्षण निरीक्षक ने किसानों को पौधे की सुरक्षा और फसलों को कीट-व्याधियों से बचाने के लिए योजनाओं की जानकारी दी। एफपीओ से जुड...