धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: जिले के किसानों और किसान समूहों के लिए कृषि विभाग ने सिंचाई सुविधा बढ़ाने के साथ कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जलनिधि योजना के तहत डीप बोरिंग और परकोलेशन टैंक निर्माण के लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं।

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना वहीं मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत किसान समूहों को ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जलनिधि योजना के तहत छह इंच व्यास की डीप बोरिंग, 1.5 एचपी सबमर्सिबल पंप और जरूरी एसेसरीज की स्थापना पर प्रति इकाई अनुमानित लागत 3.50 लाख रुपये है। इसमें अधिकतम 90 प्रतिशत यानी 3.15 लाख रुपये अनुदान मिलेगा, जबकि 10 प्रतिशत यानी 35 हजार रुपये पानी पंचायत की ओर से दिया ज...