धनबाद, अक्टूबर 23 -- Dhanbad News: जिले में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों को कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके तहत बागवानी विकास योजना अंतर्गत जिले की तीन प्रखंडों की नर्सरियों में 15 हजार फलदार पौधे तैयार किए जाएंगे। तोपचांची, बलियापुर और गोविंदपुर प्रखंड की बागवानी नर्सरियों में पौधों को स्थानीय स्तर पर उगाया जाएगा। इससे किसानों को पौधे खरीदने के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। योजना के तहत आम, अमरूद और नींबू समेत कई प्रकार के फलदार पौधे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ग्राफ्टिंग और एयर लेयरिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन तकनीकों से बेहतर गुणवत्ता वाले पौधे तैयार करने पर जोर दिया जाएगा ताकि किसानों को बागवानी के लिए अच्छे पौधे मिल सकें।

नर्सरियों में तैयार होंगे फलदार ...