धनबाद, नवम्बर 24 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया में सोमवार को सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ. शोभा सिन्हा एवं प्राचार्या डॉ. स्नेहलता सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा साहिब की परंपरा के अनुरूप मत्था टेका, शबद-कीर्तन सुना और प्रसाद ग्रहण किया। निदेशिका डॉ. शोभा सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को सिख धर्म की परंपराओं और जीवन मूल्यों की जानकारी मिलने के साथ ही आपसी एकता व भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मनाई गई गुरुनानक जयंती प्राचार्या डॉ. स्नेहलता सिन्हा ने बच्चों को गुरु ग्रंथ साहिब क...