धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धैया स्थित किडनी केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर और मरीज के परिजन के बीच हिंसक झड़प हो गई। बुधवार की रात डॉक्टर और एक दिवंगत मरीज के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामले में दोनों पक्षों ने गुरुवार को धनबाद थाने में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस दोनों ओर से मिली शिकायत की जांच कर रही है। बारामुड़ी विशुनपुर के रामानुज कुमार पांडेय ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनके पिता की चार महीने पहले डॉ मिहिर कुमार के गलत इलाज किए जाने के कारण मौत हो गई थी। 29 जुलाई की रात करीब आठ बजे जब वह अपने भाई प्रताप कुमार पांडेय के साथ अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे तो भाई ने पिता की मृत्यु का जिक्र किया। यह सुन कर अस्पताल के गार्डों और डॉ मिहिर कुमार ने अपनी पत्नी, ड्राइवर प्रदीप व अन्य सहय...