Dhanbad News: काली मंदिर की छत का प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टला
धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: अमावस्या पूजा की तैयारी व साफ सफाई के दौरान बुधवार की सुबह गोस्वामी पाड़ा स्थित सार्वजनिक श्रीश्री काली मंदिर की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। घटना में सेवादार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर की हालात जर्जर थी। करीब 5-6 महीने पहले विधायक अरूप चटर्जी को आवेदन देकर मंदिर जीर्णोद्धार व निर्माण कराने की मांग की गई थी। विधायक ने जल्द निर्माण कार्य शुस् कराने का भरोसा दिलाया था। मौके पर बाबू गोस्वामी, चिन्मय बनर्जी, चिन्मय घोष, राजू घोष, समीर गोस्वामी, ससांको घोष, तन्मय घोष, दीपेश गोस्वामी, श्रीमंत घोष, वाणी गोस्वामी, नांटू गोस्वामी आदि थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आवास विकास में मंदिर के पास निर्माण तोड़ने पर रोष यह भी पढ़ें- Balrampur News: आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.