धनबाद, अक्टूबर 9 -- Dhanbad News: धनबाद। ज्वाइंट मेडिकल मूवमेंट के तहत 9 अक्तूबर को काली पट्टी लगाने का आंदोलन तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के निधन होने के कारण आईएमए झारखंड ने यह निर्णय लिया है। 10 संयुक्त चिकित्सा संगठनों ने 9 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध करने की घोषणा की थी। अब यह कार्यक्रम शुक्रवार को नहीं होगा। एसोसिएशन ने कहा कि अन्य सभी कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मुख्यमंत्री की माता के निधन पर भौंरा में शोक सभा यह भी पढ़ें- Dhanbad News: हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि दी यह भी पढ़ें- Ranchi News: चिकित्सा संगठनों का ब्लैक बैज कार्यक्रम स्थगित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...