Dhanbad News: कार की चपेट में आने से बाइक-स्कूटी सवार तीन घायल
धनबाद, नवम्बर 30 -- Dhanbad News: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह बिहार धौड़ा स्थित मां मनसा मंदिर के समीप रविवार को कार की चपेट में आने से बाइक व स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे कतरास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य घायलों का स्थानीय क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया। घायलों में लोयाबाद निवासी सन्नी कुमार व मोनू कुमार शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में बाइक व स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद भाग रही कार को लोगों ने नया मोड़ के समीप पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि चालक फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में कार-बाइक में सीधी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुलिस ने कार, बाइक व स्कूटी जब्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.