धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में निःशुल्क वॉल हैंगिंग डेकोर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बालिका विद्या मंदिर, मारवाड़ी उच्च विद्यालय और महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला समिति की सदस्यों ने भी इसमें हिस्सा लिया। प्रशिक्षक भूमि अग्रवाल ने छात्राओं को आकर्षक वॉल हैंगिंग बनाना सिखाया। कार्यशाला का आयोजन समृद्धि शाखा द्वारा किया गया था। आयोजन में अध्यक्ष जया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा जालान, अनु अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल और रिंकी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनोज खरकिय...