धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद। कार्मल स्कूल परिसर में वार्षिक कार्मल फीस्ट हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आवर लेडी ऑफ माउंट कार्मल को याद करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान प्री-प्राइमरी और प्राइमरी विभाग के छोटे बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित शिक्षकों और सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...