धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: नीट पेपर लीक मामले के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में बुधवार को कांड्रा मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप महतो के नेतृत्व में छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं से देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मौके पर विक्की पंडित, सूरज देव गोराई, अर्जुन कुमार, नारायण चन्द्र महतो, रंजन कुमार प्रमाणिक, विवेक कुमार और राजू कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दोषियों और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर हो सख्त दंडात्मक कार्रवाई: ईशु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...