धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सांसद के कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बयान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आदित्य आनंद ने कहा कि छाताबाद में हुई घटना के बाद झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, मंत्री, विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीड़ित परिवार से मिलने और उनका दुख-दर्द साझा करने पहुंचे थे। ऐसे संवेदनशील समय में सांसद ढुलू महतो ने वहां पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चोर कहा, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सांसद द्वारा पूरे कांग्रेस परिवार पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ है। ढुलू अपने बयान के ...