Dhanbad News: कांग्रेस नेताओं ने दी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन, हाउसिंग कॉलोनी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग, बलिदान और आजादी के आंदोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी ने की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के गौरव और प्रेरणास्रोत हैं। उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: डिगवाडीह में बिरसा मुंडा को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.