धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। भगवान जगन्नाथ बीमार हैं। धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रतिदिन आयुर्वेदिक काढ़े और फलों के रस से भगवान की सेवा हो रही है। इन दिनों न तो मंदिर में आरती हो रही है और न ही धूप-अगरबत्ती। जगन्नाथ मंदिर में घंटी बजाने की भी मनाही है। मंदिर कमेटी के सचिव माहेश्वर राउत ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर 108 घड़ों के पानी से स्नान के बाद भगवान बीमार पड़ गए। इसके बाद उन्हें अंतगृह में रखा गया है। उस दिन से प्रतिदिन तीन पहर आयुर्वेदिक काढ़े और फलों के रस से उनकी सेवा हो रही है। मंगलवार तक भगवान स्वस्थ हो जाएंगे। इसके बाद नेत्र पूजन और रथ यात्रा होगी। लौंग, इलायची और जायफल के काढ़े : पुरी से जगन्नाथ मंदिर धनसार पहुंचे सेवादारों ने बताया कि भगवान की तीन पहर अलग-अलग औषधी से सेवा हो रही है। सुबह लौंग...