धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: निचितपुर सिंह बस्ती में शनिवार से पांच दिवसीय सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ 351 महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए मां लिलौरी मंदिर स्थित कतरी नदी तट पहुंची। यहां कलश में जल भरकर श्रद्धालु जयघोष करते हुए पुनः मंदिर परिसर लौटे। अनुष्ठान का संचालन आचार्य सुरेश दूबे, रतींद्र शास्त्री, वेद प्रकाश दुबे, जयदेव शास्त्री, बद्रीनाथ शास्त्री, अशोक पांडेय आदि ने कराया। संध्या में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 5100 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ शुरू कलश यात्रा में बाघमारा विधायक ...