धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: मैथन बनमेढ़ा स्थित शिव शक्ति मंदिर में कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीश्री रुद्र चंडी महायज्ञ व शिव, माता दुर्गा तथा संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल हुईं, जो गाजे-बाजे के साथ मैथन डैम गोगना छठ घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल में स्थापित किया। इस दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कल से शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सवआयोजन की जानकारी धार्मिक अनुष्ठान अनुरागी जी महाराज के देखरेख में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन, अग्नि प्रज्वलन के साथ यज्ञ आरंभ होगा, रविवार को मां दुर्गा, शिव जी और हनुमान जी का प्राण...