धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: झरिया थाना परिसर स्थित प्राचीन मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। गाजे-बाजे के साथ 251 महिलाओं ने माथे पर पावन कलश लेकर पूरे झरिया नगर का भ्रमण किया। यात्रा में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। यह ऐतिहासिक मंदिर झरिया थाना भवन के निर्माण काल से भी पहले का स्थापित है। समय के साथ यह काफी जर्जर हो गया था और नया थाना भवन बनने से पूरी तरह ढक गया था। इसकी महत्ता को देखते हुए झरिया इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार के विशेष सहयोग से मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कराया गया है।पंडित मुन्ना पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मुख्य अनुष्ठान में यजमान के रूप में थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार व उनकी पत्नी किरण रंज...