धनबाद, नवम्बर 1 -- Dhanbad News: तेतुलमारी कोलियरी में कार्यरत फैन ऑपरेटर राम दुलारे जैसवारा की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों और सहकर्मियों ने शव रखकर नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे की वार्ता के बाद प्रबंधन ने मृतक के छोटे पुत्र अर्शदीप प्रताप को प्रोविजनल नौकरी देने पर सहमति जताई। निचितपुर टाउनशिप के मोहलीडीह निवासी राम दुलारे बुधवार को ड्यूटी आउट कराने के दौरान अचानक बीमार पड़ गए थे। सहकर्मियों ने उन्हें सेंट्रल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया था, जहां शनिवार रात करीब दो बजे इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...