धनबाद, सितम्बर 27 -- Dhanbad News: करमाटांड़ में रविवार को झामुमो नेता व चंद्रवंशी समाज के सक्रिय कार्कर्त्ता दिलीप कुमार रवानी की पुण्यतिथि मनायी गयी। झामुमो नेता जग्गु महतो ने दिलीप रवानी को संगठन का एक सच्चा सिपाही बताया। भाजपा नेता जगदीश रवानी ने कहा कि दिलीप रवानी एक सच्चे सामाजिक कार्कर्त्ता रहे। पत्नी चारूवाला देवी, राजेन्द्र किस्कू, भुवन रवानी, पूर्व मुखिया जंगबहादूर महतो, मुकेश रवानी, नारायणचंद्र रवानी, चंडीचरण देव, हेमंत रवानी आदि मौके पर थे। कार्यक्रम का प्रारंभ माल्यार्पण से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...