Dhanbad News: करमाटांड़ पुल के पास टोटो पलटा, तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल
धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। कर्माटांड पुल के समीप गुरुवार को एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टोटो में सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि टोटो बलियापुर से धनबाद की ओर आ रहा था। घायलों के अनुसार, पुल के पास सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टोटो पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए धनबाद मेडिकल अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान बलियापुर निवासी सबाना खातून, शाहनाज खातून और समीना खातून के रूप में हुई है। तीनों का इलाज धनबाद मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.