धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद थाना क्षेत्र के बिशुनपुर रजवार बस्ती में गुरुवार देर रात एक गुटखा से लदे कंटेनर में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये मूल्य का गुटखा जलकर राख हो गया, जबकि चालक और खलासी झुलस गए। दोनों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। आग लगने के बाद कंटेनर से गुटखा बाहर निकालने लगे, ताकि आग से बचाया का सके। लेकिन लपटे तेज थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई । मौके का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने गुटखे के पैकेट लूट लिए।

घटना का विवरण दरअसल गुटखा से लदा एक कंटेनर गोदाम में माल खाली करने के लिए बिशुनपुर जा रहा था। इसी दौरान रजवार बस्ती के समीप सड़क के ऊपर झूल रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में कंटेनर आ गया। तार के संपर्क में आते ही केबिन में शॉर्...