Dhanbad News: कमरे में चूल्हा जलाकर सोया था परिवार, दम घुटने से पति की मौत
धनबाद, नवम्बर 10 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह स्थित एक किराए के मकान में दीपावली की रात रविवार को कमरे के अंदर ठंड से बचने के लिए कोयले का चूल्हा जलाकर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया। दम घुटने से 21 वर्षीय कासिद अंसारी की मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय पत्नी अष्टमी कुमारी और दुधमुही बच्ची गंभीर हालत में बेहोश मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला और कतरास के निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने कासिद को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। मृतक कासिद मजदूरी कर परिवार चला रहे थे।
घटना का कैसे चला पता घटना के संबंध में अष्टमी की नानी रेखा देवी (छाताबाद पांच नंबर निवासी) ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.