धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल क्षेत्र संख्या चार के अंगारपथरा ओपी और कतरास थाना क्षेत्र की सीमा पर संचालित आरके माइंस प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग परियोजना में कतरी नदी के बीच सीमेंट के महज आठ पाइप डालकर पुलिया बनाई गई है। इसके जरिए ओबी की ढुलाई भी शुरू कर दी गई है। इस निर्माण से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में पाइप डालने और आसपास मिट्टी भरने से उसका प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है तथा चौड़ाई भी सिमट रही है। लोगों का कहना है कि अंचलाधिकारी गिरिजानंद किस्कू ने अपने कार्यकाल में पहले भी नदी में बनी अवैध पुलिया को हटवाया था। इससे पूर्व एक अन्य कंपनी द्वारा नदी में मिट्टी भरकर पुल बनाने पर वार्ड संख्या पांच की पार्षद निरुपमा देवी और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध जताया था, जिसके ब...