धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन के राहुल चौक पर शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ने और आगे निकलने की होड़ के कारण भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार निचितपुर रेलवे फाटक बंद रहने पर इस चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनती है। हालांकि शुक्रवार को फाटक खुला रहने के बावजूद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। राहुल चौक पर फोरलेन के साथ कतरास-चंद्रपुरा हीरक पथ जुड़ने के कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में गलत दिशा से वाहनों के प्रवेश और पहले निकलने की होड़ ने समस्या को और गंभीर कर दिया। दुर्गापूजा मेले के कारण इन दिनों चौक पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को भी जाम की सूचना मिलने पर कतर...