धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: कतरास/महुदा। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती रविवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ग्रीनपार्क रामकनाली और पंचायत सचिवालय लोहापट्टी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। ग्रीनपार्क रामकनाली में झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, रामदास पांडे, गोलू भुइयां, करण मोदक और निर्मल चक्रवर्ती समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी तथा छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, लोहापट्टी में मुखिया प्रतिनिधि सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बाघमारा अंचल सचिव रामेश्वर महतो उर्फ बॉबी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजों के खिलाफ ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया। यह भी पढ़...