Dhanbad News: कतरास कॉलेज में बढ़ीं स्नातक की सीटें, आंदोलन स्थगित
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: कतरास कॉलेज में स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर आठ सितंबर को प्रस्तावित धरना व तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद बाघमारा विधायक प्रतिनिधि चित्तरंजन कुमार सिंह की पहल पर यह निर्णय लिया गया। कुलपति डॉ राम कुमार एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ पुष्पा कुमारी ने बताया कि कुल सीटों में सीधे वृद्धि संभव नहीं है, लेकिन कम नामांकन वाले विषयों की सीटों को समायोजित किया जा रहा है। इसके तहत हिंदी की सीटें 180 से बढ़ाकर 250, इतिहास की 240 से 320 और राजनीति विज्ञान की सीटें 180 से बढ़ाकर 275 की जा रही हैं। सोमवार को आधिकारिक सूचना जारी कर नामांकन पोर्टल पुनः खोला जाएगा, जिससे वंचित छात्रों को अवसर मिल सके।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.