धनबाद, अक्टूबर 24 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के जीएनएम ग्राउंड, रानीबाजार मैदान, रेलवे इंस्टिच्यूट मैदान समेत केशलपुर मैदान में आयोजित दुर्गापूजा के मले में शुक्रवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। मेले में उमड़ी भीड़ को देखते हुए कतरास पुलिस ने देर शाम शहर के तीनों छोरों पर नो इंट्री लगा रही है। वहीं कतरास जीएनएम ग्राउंड में आयोजित दुर्गापूजा मेले को देखते हुए फोरलेन सड़क पर भगत सिंह चौक समेत राहुल चौक पर पुलिस व ट्रेफिक पुलिस यातायात व्यवस्था में लगी है। इसके बावजूद फोरलेन मार्ग पर जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...