धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: कतरास कोयलांचल बचाओ समिति ने भू-धंसान, क्षेत्र की सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। समिति ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विकास और रोजगार के साथ जनता की सुरक्षा व रैयतों के अधिकार भी सुनिश्चित होनी चाहिए। समिति के अनुसार 27 सितंबर को उपायुक्त को कतरास थाना प्रभारी के माध्यम से मांग-पत्र सौंपकर सुरक्षित खनन, भूमिगत खनन और वैज्ञानिक तरीके से बालू भराई की मांग की गई थी। समिति अब इस पर प्रशासन और बीसीसीएल की कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रही है। पूर्व पार्षद विनोद कुमार गोस्वामी ने कहा कि यदि कतरास सुरक्षित है तो प्रशासन व बीसीसीएल इसके वैज्ञानिक आधार और भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था जनता के सामने रखे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ख...