धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद में सरकारी जमीन के अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार के नेतृत्व में कंबाइंड बिल्डिंग के आसपास के सरकारी जमीन की चिह्नितीकरण के लिए मापी की गई। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के क़्वार्टर में कई अवैध कब्जाधारी भी मिले, जिन्हें अंचल अधिकारी ने अविलंब कब्जा मुक्त करने का आदेश दिया। उन्होंने वैसे सभी कब्जाधारियों को छठ पूजा के बाद हर हाल में क़्वार्टर खाली करने की हिदायत दी है। जमीन मापी के दौरान दो घर सरकारी जमीन पर बने पाए गए, जिसकी चिह्नितीकरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों घरों को नोटिस दिया जाएगा। अंचल ...