धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर पुटकी चिरूडीह स्थित नवनीत होटल के पास सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ओवरटेक करने के प्रयास में हाइवा के पिछले हिस्से से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्विफ्ट कार धनबाद की ओर से पुटकी जा रही थी। आगे चल रहे हाइवा को ओवरटेक करने के दौरान कार उसके पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ते हुए लोहे की जाली को तोड़ दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टकराने के बाद उसका मुंह उसी दिशा की ओर घूम गया, जिधर से वह आ रही थी।बताया गया कि कार महुदा के बारकी बस्ती निवासी अमानुल अंसारी चला रहा था। उसके साथ कार मालिक असानुल का भाई सैदूल भी सवार था। दोनों ल...