धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद। बैंक मोड़ स्थित गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड, होम डेकोर, क्रॉकरी और खिलौनों के प्रतिष्ठित शोरूम ऑब्लाइज की बुधवार को 26वीं वर्षगांठ मनाई गई। पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा व संचालक सुरेंद्र अरोड़ा के पिता जगदीश लाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालक ने बताया कि 26 वर्ष पूर्व शुरू हुए इस प्रतिष्ठान ने गुणवत्ता और बेहतर सेवा के बल पर ग्राहकों का विश्वास जीता है। वर्षगांठ पर 15 जुलाई तक सभी उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरायढेला के ब्रह्मदेव चैंबर में दूसरा शोरूम संचालित है। मौके पर भारत अरोड़ा, गीता रानी अरोड़ा, चांदनी भगत, अशोक अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, डिंबल अरोड़ा, शेखर अरोड़ा समेत कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...