धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर जनता श्रमिक संघ नेता शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को आरके माइनिंग कंपनी का कार्य बंद कराया गया। संघ का आरोप है कि 20 दिन पहले मिले लिखित आश्वासन पर प्रबंधन ने अमल नहीं किया। मुख्य मांगों में धूल नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव, ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध, गति सीमा का पालन, 75% स्थानीय नियोजन नीति लागू करना, हटाए गए कैट ड्राइवरों-हेल्परों की बहाली और प्रदूषण मानकों की निगरानी शामिल थी। ऐना कोलियरी परियोजना में हुई वार्ता में प्रबंधन द्वारा मांगों को पूरा करने के लिए 20 दिनों का समय लेने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। वार्ता में राजा वर्मा, विपिन मंडल, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, दीपक कुमार, जेडी अंसारी, सूरज पासवान, विक्रम कुमार, किशन कुमार, गुड्डू...