धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: सिजुआ, प्रतिनिधि। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार शुक्रवार को सिजुआ स्थित बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किये। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बाघमारा डीएसपी कार्यालय का निरीक्षणपुलिस व्यवस्था की समीक्षा इस दौरान उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की स्थिति, पुलिस व्यवस्था व कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल सहित अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी इंस्पेक्टर व थाना व ओपी के प्रभारी उपस्थित थे। एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिये। कहा कि दागी व कुख्यात अपराधियों पर कड़ी नजर रखा जाय व उनकी हर गतिविधियों पर लगातार निगरानी किया जाय।गश्ती और कार्य योजना साथ ही स्थायी वार...