Dhanbad News: एसएसपी ऑफिस में नहीं लगेगी भीड़, डिजिटल टोकन से होगी जनसुनवाई
धनबाद, अगस्त 12 -- Dhanbad News: धनबाद एसएसपी कार्यालय को एक नया और आकर्षक लुक दिया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी ऑफिस में नए रिसेप्शन और आधुनिक क्यू मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने से पुलिस मुख्यालय आने वाले फरियादियों को बड़ी राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल व पारदर्शी हो जाएगी। साथ ही दफ्तर की दीवारों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। एसएसपी ऑफिस में डिजिटल इंट्री और टोकन व्यवस्था लागू किया जा रहा है। उद्घाटन के बाद से कार्यालय आनेवाले हर व्यक्ति की जानकारी कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी। इसके तुरंत बाद उन्हें एक टोकन नंबर दिया जाएगा। टोकन नंबर रिसेप्शन पर लगी एलईडी में प्रदर्शित होगी। एसएसपी इस टोकन नंबर के आधार पर ही क्रमानुसार सभी लोगों से मुलाकात करेंगे। नई व्यवस्था से घंटों लाइन में खड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.