धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद में खेलो इंडिया संवाद का गुरुवार को सीधा प्रसारण किया गया। इसमें धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विद्यार्थियों के खेल मैदान, सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टर अलिशा तथा 38वें राष्ट्रीय खेलों की रजत पदक विजेता एथलीट तनु कुमारी ने विद्यार्थियों के साथ अपनी खेल यात्रा एवं संघर्ष साझा किया। मौके पर प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी, बीबीएमकेयू डीएसडब्ल्यू पुष्पा कुमारी, प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज, एनएसएस समन्वयक डॉ मुकुंद रविदास, डीआईओ सुनीता तुलस्यान, एनएसएस ईकाई एक समन्वयक डॉ मोनालिसा साहा, ईकाई दो समन्वयक निरजा अंजेला खाखा, माय भारत के कार्यक्रम सहायक सुभीष शाह, एनआईसी के सुनील कुमार मौजूद रहे। यह भी...