धनबाद, जुलाई 23 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट वन ने ग्राम पंचायत धोखरा को गोद लिया है। बुधवार को छात्राएं धोखरा ग्राम पंचायत पहुंचीं। छात्राओं की ओर से बनाया गया सीड बॉल बांटा गया। पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। आम, नीम, बबूल, पपीता, कटहल समेत अन्य पौधे लगाए गए। मुखिया उषा देवी ने गांव को गोद लेने के लिए प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ मोनालिसा साहा का आभार जताया। कार्यक्रम में रिया ठाकुर, रेशमी कुमारी, उत्कर्षा चौधरी, रोहिणी कुमारी समेत अन्य मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...