Dhanbad News: एसएसएलएनटी की छात्राओं ने किया पौधरोपण
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद के उन्नत भारत अभियान टीम की ओर से शनिवार को धनबाद, बलियापुर प्रखंड के चांदकुईंया गांव में पौधरोपण किया गया। उन्नत भारत अभियान (यूबीए) समन्वयक निरजा अंजेला खाखा, छात्रा रिया गुप्ता, रिया बाउरी, खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, प्रतिमा कुमारी ने मुखिया लक्ष्मी सिंह, मनोज सिंह, जयप्रकाश सिंह एवं गांव के अन्य के सहयोग से पौधरोपण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदकुईयां में आम, जामुन, नींबू, लीची, अमरूद, आंवला एवं अन्य पौधे लगाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.