धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुराना बाजार स्थित एसएसएलएनटी अस्पताल में वर्षों से बंद इनडोर पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवा जल्द बहाल होने की उम्मीद है। अस्पताल के कायाकल्प के लिए डीएमएफटी फंड से राशि उपलब्ध करायी जाएगी। इससे जर्जर भवन, शौचालय, पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ लंबे समय से बंद वार्डों को दोबारा तैयार किया जाएगा। आईपीडी सेवा बंद होने के बाद अस्पताल में फिलहाल ओपीडी संचालित है। गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल, एसएनएमएमसीएच या निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता है, जिससे दोनों अस्पतालों पर मरीजों का अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है। आईपीडी शुरू होने से यह लोड कम करने में मदद मिलेगी। इसके बाद अस्पताल में प्रसव और सी-सेक्शन की भी सुविधा शुरू करने की योजना है। इससे गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। स्त्री ...