Dhanbad News: एसएसएच की सीटी स्कैन मशीन मरीजों की जांच के लिए तैयार
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल (एसएसएच) में लंबे समय से तैयार सीटी स्कैन मशीन अब मरीजों की जांच के लिए लगभग तैयार है। शनिवार को इंजीनियरों की टीम ने मशीन का ट्रायल किया और उसके रेडिएशन स्तर की विस्तृत जांच की। मशीन ने रेडिएशन सर्वे टेस्ट को भी सफलतापूर्वक पास कर लिया। जांच के दौरान सीटी स्कैन कक्ष की दीवारों पर लगी लेड की परत भी मानकों के अनुरूप पाई गई। हालांकि कमरे के दरवाजे से मानक से थोड़ा अधिक रेडिएशन निकल रहा था। इसे इंजीनियरों ने मौके पर ही दुरुस्त कर दिया। अब कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही मरीजों को एसएसएच में सरकारी सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी। एसएसएच के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण की मौजूदगी में शनिवार को पूरी प्रक्रिया हुई। उन्होंने बताया कि मशीन पूरी तरह ठीक तरीके से काम कर रही है और रेडिएशन स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.