धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) का हाल ही में बना मुख्य प्रवेश द्वार जरूरत के अनुरूप नहीं है। इस कारण अब इसे और चौड़ा किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान गेट इतना संकरा है कि एक साथ दो वाहन इससे नहीं गुजर सकते। इससे आपातकालीन सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बड़ी एंबुलेंस मरीजों को लेकर आती हैं। इसके अलावा चिकित्सा उपकरण, दवाइयों और अन्य सामग्री से लदे बड़े वाहन भी अस्पताल परिसर में प्रवेश करते हैं। मौजूदा गेट की कम चौड़ाई के कारण इन वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज को मिले चार नए डॉक्टर, एक का तबादला इससे आपात स्थिति में भी...