धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी आदित्य रंजन ने मध्य विद्यालय झारूडीह, मिल्लत हाईस्कूल स्थित बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर 2026 के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य के प्रगति का अवलोकन किया। उपस्थित बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ पर मौजूद वोटरों से संवाद कर गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली। साथ में बूथों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद तथा झरिया विधानसभा क्षेत्र के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि वे 20 जुलाई को भी अपने संबंधित...