Dhanbad News: एसआईआर को लेकर बूथों पर लगेगी चुनावी पाठशाला
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: धनबाद में एसआईआर को लेकर घर-घर फॉर्म बांटने का काम शुरू हो गया है। बीएलओ की ओर से डोर टू डोर पहुंचकर गणना प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। एसआईआर को लेकर लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर धनबाद के सभी बूथों पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। चुनावी पाठशाला में एसआईआर को लेकर लोगों को जानकारी दी जाएगी। चुनावी पाठशाला का आयोजन धनबाद के सभी 2371 बूथों पर किया जाएगा। इस अभियान को लेकर सभी बीएलओ को दो पोस्टर दिए गए हैं। पोस्टर वन और पोस्टर टू में अलग-अलग तरह की जानकारी दी गई है। बीएलओ को बूथ पर आनेवाले लोगों के सामने इसे पढ़कर सुनाना है। खासकर राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए (बूथ लेवल एजेंट)-2 के समक्ष चुनावी पाठशाला का आयोजन किया जाना है। कई बूथों पर इसका आयोजन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.