धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सोमवार को एसआईआर को लेकर सोमवार को अंतिम जन सुनवाई हुई। इसे लेकर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। मूल दस्तावेजों के आधार पर गहन जांच देर शाम तक हुई। इस दौरान पूरे प्रखंड परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। शाम को अंचल कार्यालय के अंदर वाला गेट बंद करने से लोगों में नाराजगी देखी गई। हालांकि विधि व्यवस्था के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। देर शाम तक सुनवाई होने के कारण पूरा आंकड़ा नहीं मिल पाया। मौके पर डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन, बीडीओ लक्ष्मण यादव, सीओ गिरिजानंद किस्कू समेत प्रखंड व अंचल के अधिकारी व कर्मी थे। यह भी पढ़ें- एसआईआर 2026 के तहत नो मैपिंग मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच यह भी पढ़ें- Kodarma News: एसआईआर को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Dumka ...