धनबाद, नवम्बर 5 -- Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड के कांड्रा पंचायत सचिवालय में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मतदाता सूची के सत्यापन, अधूरे दस्तावेजों और नामों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। नोटिस मिलने के बावजूद सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाताओं के नाम पढ़कर सुनाए गए। वहीं प्रपत्र-2 से जुड़े नामों के सूची में दर्ज होने के कारणों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों और बीएलए-2 से सुझाव व आपत्तियां भी ली गई। बैठक में एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नो मैपिंग के मामलों का समाधान करने तथा प्रवासी और अन्य पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भ...