धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) लोकेश बारंगे के आमंत्रण पर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य के लिए बाहर से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। बैठक में धनबाद में चल रहे एसआईआर की प्रगति और इसके प्रभावी प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। बैठक में एसडीओ ने जिला चैंबर से एसआईआर अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की सफलता के लिए व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।बैठक में जिला चैंबर के वरीय उपाध्यक्ष एवं हटिया चैंबर के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, उपाध्यक्ष एवं सरायढेला चैंबर के अध्यक्ष श्रवण सिन्हा, सचिव राजेश गुप्...