धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने शनिवार को डीएसई व डीईओ से मिलकर शिक्षक दिनेश राम की मौत पर मुआवजा मांगा। मध्य विद्यालय धैया के शिक्षक दिनेश राम एसआईआर में सुपरवाइजर के रूप में प्रतिनियुक्ति थे। इलाज के दौरान पिछले दिनों रांची में उनकी मौत हो गई। विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने एसआईआर में प्रतिनियुक्त गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों को हटाने की मांग की गई। गर्मी छुट्टी में जनगणना करनेवाले शिक्षकों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने की भी मांग उठाई गई। संघ प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से वार्ता के क्रम में मासिक गुरु गोष्ठी पूर्व कि भांति कतरास शैक्षिक अंचल में आयोजित करने की म...