धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन धनबाद इकाई के विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ आइसा प्रतिनिधियों की वार्ता में कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला। विश्वविद्यालय ने एलएलएम की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू करने के लिए प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। विश्वविद्यालय ने छात्रों के प्रतीक्षा के लिए प्रत्येक विभाग के बाहर कुर्सी, टेबल, बेंच की व्यवस्था करने, बिजली, पानी, लिफ्ट की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठीक करने, पानी की असुविधा की स्थिति में टैंकर मंगवाकर आपूर्ति सुनिश्चित करने व नियमित कोर्स को सेल्फ फाइनेंस मोड से हटाने व क्लस्टर सिस्टम को वापस लेने की मांग पर सहमति दी है। मौके पर आइसा के जिला संयोजक रितेश मिश्रा, बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो समेत अन्य ने कहा कि तय स...