Dhanbad News: एमपी माइनिंग के हेड घर लौटे, पत्नी से थाने में समझौता
धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। देवघर के जसीडीह स्थित एमपी माइनिंग एंड एनर्जी लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट हेड आलोक कुमार वर्मा की गुमशुदगी की गुत्थी सोमवार को सुलझ गई। रविवार को वे अपने घर लौट आए थे। सोमवार को आलोक कुमार वर्मा और उनकी पत्नी श्वेता प्रधान के बीच जारी गतिरोध को धनबाद थाना की पुलिस की हस्तक्षेप से सुलझा दिया गया। बताया जा रहा था कि धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी एलआईजी-35 निवासी आलोक वर्मा पिछले पांच दिनों से लापता थे। उनकी कार चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी। उनके साले पर अपहरण का आरोप लगाया जा रहा था। हालांकि आलोक सामने आए तो सभी कयासों पर विराम लग गया। पति-पत्नी में सुलह के बाद दोनों साथ में अपने घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.