धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने अपनी पुरानी मांगों के समर्थन में 13 जुलाई से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। संघ का आरोप है कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष कई बार लिखित व मौखिक रूप से मांगें रखने के बावजूद अबतक कोई ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, जिससे राज्य के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीडब्लू) में असंतोष है और वे आंदोलन के लिए विवश हैं। संघ की मांगों में 18 वर्षों से कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) को सृजित पदों पर स्थायी समायोजन करने, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन को तत्काल रद्द करना शामिल है। यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का कल से...